फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Judge sir... bullies tease on the way, police is not listening

Sitapur News: जज साहब...रास्ते में छेड़ते हैं दबंग, नहीं सुन रही पुलिस

Sat, 14 Dec 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Judge sir... bullies tease on the way, police is not listening
सीतापुर। जज साहब... हमें कुछ दबंग युवक स्कूल आते-जाते समय रास्ते में छेड़ते हैं। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश के सामने एक किशोरी ने अपने पीड़ा बयां की। इस दौरान वह फफक कर रो पड़ी।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना लोक अदालत की कार्यवाही का निरीक्षण कर रहे थे। पीड़िता अपने परिजनों के साथ जनपद न्यायाधीश से मिली। पीड़िता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा आने वाली है। दबंग युवकों ने जीना मुश्किल कर रखा है। राह चलते कई बार छेड़खानी की है। इसी डर के कारण कॉलेज नहीं जा पा रही हूं।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की बात सुनकर जिला जज ने अपर जिला जज नरेंद्र नाथ त्रिपाठी को इसकी जांच सौंपी है। उन्होंने एक सप्ताह में इसकी पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। अपर जिला जज नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित परिवार से जानकारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख 21 हजार 121 वाद निस्तारित, साढ़े पंद्रह करोड़ राशि का समाधान : नवागत जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के नेतृत्व में एक लाख इक्कीस हजार एक सौ इक्कीस वादों का रिकॉर्ड निस्तारण किया गया। वहीं, 15 करोड़ 59 लाख 40 हजार 194 रुपये की धनराशि के मामलों का समाधान किया गया। यह अब तक का एक रिकॉर्ड है। अपर जिला जज नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना की अध्यक्षता में यह पहली राष्ट्रीय लोक अदालत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed