फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jewelery worth lakhs including foreign currency stolen

विदेशी मुद्रा समेत लाखों के जेवर चोरी

Sun, 09 Jan 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs including foreign currency stolen
महमूदाबाद/सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली इलाके में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर में रखी हुई विदेशी मुद्रा सहित जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला भट्ठा निवासी बाबू मियां लहरपुर ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार समेत गए थे। बीती रात चोरों ने उनके घर के मेन गेट का ताला तोड़कर कर विदेशी मुद्रा व जेवर लेकर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब उनके पड़ोसी ने मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखा तो मामले की सूचना बाबू मियां को दी। बाबू मियां जब वापस अपने घर आए तो उन्होंने देखा कि ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा रियाल व अलमारी से जेवर चोर उठा ले गए थे। बाबू मियां ने बताया कि वह करीब ढाई वर्ष पूर्व सऊदी अरब से महमूदाबाद वापस आये थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed