फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jeeramji scheme will prove to be a milestone

मील का पत्थर साबित होगी जीरामजी योजना: मयंकेश्वर शरण सिंह

Fri, 09 Jan 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jeeramji scheme will prove to be a milestone
सीतापुर। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने शुक्रवार को एक निजी प्रतिष्ठान में पत्रकारों को विकसित भारत गारंटी फाॅर रोजगार व आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम (वीबी जीरामजी) योजना की बारीकियां बताईं। उन्होंने इसे मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जीरामजी योजना भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार को केवल कल्याण योजना के रूप में नहीं बल्कि विकास से जुड़ी गारंटी के रूप में स्थापित करना है। इसे विकसित भारत 2047 के अनुरूप बनाने के लिए प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मिलने वाला निश्चित रोजगार 100 दिनों से बढ़कर 125 दिन किया गया है। बताया कि इसमें 25 फीसदी की वृद्धि के साथ खेतिहर कार्यों के लिए 60 दिन आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार यह कानून 185 दिनों की काम की गारंटी देता है। इस योजना में किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विपुल सिंह, विधायक मनीष रावत, विधायक रामकृष्ण भार्गव, विधायक शशांक त्रिवेदी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मुक्त होगी योजना, सात दिन के अंदर मिलेगी मजदूरी
प्रभारी मंत्री ने बताया कि यह योजना भ्रष्टाचार मुक्त होगी। अंत्योदय के आधार पर गांव के गरीब को उसका हक मिलेगा। पहले की योजना में भुगतान के लिए मजदूर को बहुत मशक्कत करनी होती थी। अब 7 दिनों के अंदर यदि भुगतान नहीं होता है तो ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। इससे भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed