फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   JE threatens to kill to catch theft of light

बिजली चोरी पकड़ने पर जेई को जान से मारने की धमकी

Sat, 19 Dec 2015 11:07 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
अभियंता ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी है। मामले में इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


शहर के आवास विकास कॉलोनी व बेगमबाग में शनिवार को बिजली चेकिंग चल रही थी। इस दौरान जेई रमेश सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। जब वह चेकिंग के दौरान उपभोक्ता कैलाश सक्सेना के यहां पहुंचे तो वहां बिजली चोरी पकड़ी गई। साथ ही 43 हजार रुपये बिजली बिल भी बकाया निकला।
विज्ञापन


बिजली चोरी व बकाया होने के कारण कैलाश सक्सेना के यहां की बिजली काट दी। जिससे कैलाश सक्सेना का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आक्रोशित होकर जेई रमेश सिंह को जान से मार डालने तक की धमकी दे डाली। इससे जेई दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी मिलने से घबराए जेई ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की है। इस बारे में इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि सूचना मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed