फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   JE said- call the power house

Sitapur News: जेई बोले- पावर हाउस फोन करो

Wed, 11 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 11 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
JE said- call the power house
 कल्ली चौराहा पर बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते आक्रोशित उपभोक्ता। -संवाद 
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। दो दिन से लोवोल्टेज के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मंगलवार को पावर हाउस पर प्रदर्शन कर समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की। इस पर जेई ने कहा कि पावर हाउस को फोन करो।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन अशोक कुमार किसी का फोन ही नहीं उठाते हैं। पावर हाउस का सीयूजी फोन कभी नहीं उठता है। पावर हाउस के कर्मचारी उपभोक्ताओं से बात नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन


कल्ली चौराहा, उत्तरधौना, पच्चीसा, भटपुर, रूपपुर, करखिला, रौसिगपुर, काशीपुर, खरगापुर, हरसानी, बानपुर, प्रतापुर, हाजीपुर, घुंडी, मढिया, सहावपुर, उदयईपुर, श्रीनगर, मेहंदिया, पलहवापुर, जुगल बिहारपुर, पचीसा, घुंडी, प्रतापपुर, मरेली व तरसावां सहित लगभग 50 गांवों की करीब 58 हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटपुर निवासी रजनीश कुमार, रवि सिंह, सुधीर मिश्रा, धनेश, रवी बाजपेयी, पिंटू, अवधेश कुमार, श्रीराम, पंकज हरिद्वार, बंटी आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या दूर किए जाने की मांग की। इस संबंध में मिश्रिख जेई संतोष कुमार ने बताया कि पावर हाउस के सीयूजी नंबर पर बात कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed