फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jatpurwa, floods

जटपुरवा पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Wed, 14 Aug 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jatpurwa, floods
रेउसा (सीतापुर)। उफनाई शारदा नदी ने जटपुरवा गांव को निशाने पर ले लिया है। यहां के दस मकानों पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। कटान तेज होने से करीब 150 बीघा खेती वाली जमीन नदी में समा गई है। वहीं, बैराजों से बुधवार को 2 लाख 75 हजार क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

गांजर इलाके में किसी भी वक्त बाढ़ दस्तक दे सकती है। हालात बेकाबू होते देख तटीय क्षेत्र के बाशिंदे दहशत में है। गृहस्थी समेटकर लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं। प्रशासनिक अफसरों ने इलाके का दौरा करते हुए ग्रामीणों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी के कारण घाघरा व शारदा नदियां एक बार फिर उफना गई हैं। बेकाबू शारदा नदी ने तटीय क्षेत्र में विनाशलीला शुरू कर दी है। कटान तेज होने से 19 किसानों की करीब 150 बीघा खेती शारदा नदी में समा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव के 10 मकानों से महज बीस फीट की दूरी पर लहरें पहुंच चुकी हैं। कटान का खतरा मंडराता देख सहमे ग्रामीणों ने गृहस्थी समेटकर पलायन शुरू कर दिया है। उधर, बुधवार को घाघरा, शारदा व वनवसा बैराजों से 2 लाख 75 हजार क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक बैराजों से छोड़ा जाने वाला पानी किसी भी समय बाढ़ के हालात पैदा कर सकता है। बिसवां एसडीएम शिशिर कुमार व तहसीलदार सुबह से जटपुरवा मे डेरा डाले हुए हैं, अफसरों ने ग्रामीणो से मकान खाली करने को कहा है। लेखपालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed