{"_id":"628690f163eacf133908bff0","slug":"jammed-by-placing-dead-body-on-the-road-sitapur-news-lko631367037","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटकता पाया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर मार्ग जाम कर दिया और प्रदर्शन कर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि हत्या की तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली इलाके के परसेंडी गांव निवासी ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञानू (28) बुधवार की दोपहर से लापता था। परिजनों ने कई बार युवक से मोबाइल पर संपर्क साधना चाहा लेकिन बात नहीं हो सकी। गुरुवार को युवक का शव गांगापुर धिमौरा गांव के करीब एक पेड़ से लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता सुरेश कुमार ने खुर्दा गांव निवासी अंशू, मनोज कुमार और अमित कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था।
शाम करीब चार बजे जब पोस्टमार्टम के बाद शव आया तो परिजनों ने परसेंडी-कसरैला मार्ग पर शव को रखकर मार्ग जाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। सीओ लहरपुर मौके पर पहुंचे और केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। करीब ढाई घंटे के बाद परिजन माने और शव को मार्ग से हटा लिया। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
- सुशील कुमार सिंह, सीओ लहरपुर