फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jam on the highway, patient suffering in ambulance

हाईवे पर जाम, एंबुलेंस में तड़पता रहा मरीज

Tue, 15 Dec 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jam on the highway, patient suffering in ambulance
सीतापुर में बिजवार चौराहे के पास लगी जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। लखनऊ हाईवे पर मंगलवार को करीब दो घंटे लंबा जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस समेत तमाम छोटे-बड़े वाहन फंस गए। एंबुलेंस चालक ने जाम से निकलने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वाहनों की लंबी कतार होने से एंबुलेंस नहीं निकल सकी। ऐसे में लखनऊ रेफर होकर जा रहा मरीज एंबुलेंस में तड़पता रहा। बिजवार पुल से दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक वाहन खड़े दिखाई पड़े। जाम में सीतापुर, लखीमपुर व लखनऊ आने-जाने वाले वाहन फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक जाम लगने से अफरातफरी का माहौल बना रहा। दोपहर बाद जाम खुलने से यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

लखनऊ की तरफ से आने पर शहर के अंदर प्रवेश से कुछ दूर पहले बिजवार के पास ओवरब्रिज बन रहा है। इसकी वजह से रोजाना आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। मंगलवार को 12 बजे तक आवागमन सुलभ तरीके से चल रहा था। इसके बाद जाम लगना शुुरू हो गया। करीब एक बजे के आसपास लखीमपुर बाईपास व लखनऊ से आने वाले जाम में फंसते चले गए। करीब 1.30 बजे दोनों तरफ से भीषण जाम लग गया। हर तरफ वाहन ही वाहन दिखाई दे रहे थे। लखनऊ की तरफ व लखीमपुर की तरफ के वाहन एक-दूसरे को क्रास करने के चक्कर में फंसते चले गए।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे में सड़क के दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम इतना भयंकर था कि बाइक निकलना भी मुश्किल हो रहा था। इस दौरान सीतापुर की तरफ से लखनऊ जा रही एक एंबुलेंस इस जाम में आकर फंस गई। चालक ने पहले काफी देर तक हार्न दिया, लेकिन जाम अधिक होने से एंबुलेंस भी निकल नहीं सकी। इससे एंबुलेंस के अंदर मरीज को परेशानी हो रही थी। उसके बाद पहुंची पुलिस ने एक तरफ वाहनों को रोककर धीरे-धीरे जाम खुलवाया। करीब आधा घंटा बाद दो बजे के बाद जाम खुल सका। उसके बाद ही यातायात बहाल हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से हो रही दिक्कत
शहर में पिछले एक सप्ताह से जाम ही जाम लग रहा है। कभी चुंगी चौकी के पास जाम लगता है तो कभी लालबाग चौराहा जाम का शिकार हो जाता है। इस समय सबसे अधिक दिक्कत हाईवे पर हो रही है। एक तो बिजवार के पास ओवरब्रिज पुल बन रहा है वहीं हाईवे पर रोड खराब होने से भी समस्या आ रही है। नवीन चौक के पास भी सड़क का चौड़ीकरण चल रहा है। इसकी वजह से जाम बन जाता है। जाम की वजह से न तो लोग शहर के अंदर से निकल पा रहे हैं और अगर बाईपास से होकर निकलना चाहें तो जाम में फंस जाते हैं। इस दोहरी मुसीबत के चक्कर में आवागमन दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed