फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   It was difficult to complain to the Women's Commission, only the victim was punished.

Sitapur News: महिला आयोग से शिकायत करना पड़ा भारी, पीड़िता ही हुई पाबंद

Mon, 03 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
It was difficult to complain to the Women's Commission, only the victim was punished.
सीतापुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने रोकर अपना दुखड़ा सुनाने वाली पीड़िता को ही रामकोट पुलिस ने पाबंद कर दिया।पीड़िता के पिता ने बताया कि उनको घर पर आकर पुलिसकर्मियाें ने पाबंद किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस की कार्रवाई से परिजन नाराज हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि दोनों पक्षों ने मारपीट की थी, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की युवती ने राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के दबंग उनके परिवार के साथ मारपीट करते हैं। वह सार्वजनिक नल पर पानी भी नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन

दबंगों ने पीड़िता को बुरी नीयत से हाथ पकड़ कर खींचा। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की, पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं तो उसने अपने पिता के साथ बृहस्पतिवार को शिकायत की थी। उनके पिता ने बताया कि पीड़िता समेत उनके घर के चार लोगों को पाबंद किया गया। वहीं विपक्षी दो लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष जेबी पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed