{"_id":"69370c018e06bc214301f8c0","slug":"it-took-four-hours-to-get-treatment-sitapur-news-c-102-1-slko1053-145822-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, घंटों करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, घंटों करना पड़ा इंतजार
Mon, 08 Dec 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। एक मरीज को इलाज कराने में चार से पांच घंटे लग गए, वहीं परचा काउंटर पर भी लंबी कतार रही।
जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू हुई। परचा काउंटर पर अब ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से परचे बनाए जा रहे हैं। ऑफलाइन काउंटर पर महिलाओं की लंबी लाइन दिखाई दी। विकास नगर से आई रोहिनी ने बताया कि एक घंटे बाद परचा बन पाया। उसके बाद ओपीडी गई तो वहां पर फिजिशियन डॉ. अनुपम मिश्रा नहीं थे। करीब 12.30 बजे आए तब इलाज मिल पाया। जांच कराने की सलाह दी, लेकिन पैथोलॉजी में सैंपल नहीं हो पाया।
वहीं अमित ने बताया कि दांत में दिक्कत थी। परचा बनवाने में ही एक घंट लग गया। इसी तरह तमाम मरीज काफी देर तक इंतजार के बाद इलाज करवा सके। ओपीडी में करीब 2300 मरीजों ने इलाज करवाया।
विज्ञापन
बरामदे में मरीज, निकलना मुश्किल
जिला अस्पताल में मेडिकल बी वार्ड की मरम्मत हो रही है। वार्ड के मरीजों को इमरजेंसी के सामने बरामदे में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल के अंदर जाने का मुख्य गेट भी यही है। इससे यहां पर दिनभर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। जबकि जन औषधि केंद्र के पड़ोस में एक गेट लगा हुआ है। अगर यह खुल जाए तो मरीज आसानी से आ जा सकेंगे।
मरम्मत के चलते हुई शिफ्टिंग
मरम्मत के चलते मरीजों को बरामदे में शिफ्ट किया गया है। सोमवार को भीड़ अधिक थी। इसकी वजह से मरीजों को समय अधिक लगा।
डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस