{"_id":"5dc45e828ebc3e5af6565c06","slug":"it-is-necessary-to-follow-the-rules-for-safe-travel-sitapur-news-lko4910124125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित सफर के लिए नियमों का पालन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित सफर के लिए नियमों का पालन जरूरी
विज्ञापन
सीतापुर। यातायात माह के तहत परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की ओर से गुरुवार को जागरूकता कार्यशाला में विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी दी गई। सुरक्षित सफर के लिए उन्हें नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
जेएलएमडीजे इंटर कॉलेज में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने कहा कि यातायात के नियम सुरक्षा की व माला है जो सफर को खुशनुमा बना देते हैं। अक्सर यह देखा गया है कि युवा छात्र बिना हेलमेट बाइक पर तीन सवारियों को बैठाकर स्टंट करते है, जो हादसे के समय बेहद खतरनाक है।
यातायात में गलती किसी की होती है और सजा किसी ओर को मिलती है। चालक की गलती की सजा सवारियों को भुगतनी पड़ती है। ऐसे में यह आवश्यक है कि देश की युवा पीढ़ी सुरक्षित रहे। जिले में हो रहे सड़क हादसे पर चिंता जताते हुए उन्होंने इसकी रोकथाम के लिए यातायात के नियमों को आदत में शामिल करना होगा।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कार्यशाला में उपस्थित छात्रों को यातायात चिन्हों की जानकारी देते हुए इनकी अहमियत बताई। कार्यशाला में मारुति मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनर सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने वाहन चलाते समय बरतने वाली सावधानियों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए वाहन चलाने के टिप्स दिए।
कार्यशाला में यातायात विषय पर छात्रों से प्रश्न भी पूछे गए, जिनके उत्तर देने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानचार्य डॉ. भिच्क्षू स्वारूपानन्द के अतिरिक्त अन्य शिक्षकों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के अन्त में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई।