फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   It is necessary for the victim to be satisfied with the action: SP

कार्रवाई से पीड़ित का संतुष्ट होना जरूरी : एसपी

Fri, 10 Sep 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
It is necessary for the victim to be satisfied with the action: SP
सीतापुर। आईजीआरएस के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसे गंभीरता से लें और कम से कम समय में समस्या का समाधान करें। लोगों से फोन पर बात कर फीडबैक लें और हर छोटी-बड़ी बात से अपने उच्चाधिकारियों को जरूर अवगत कराएं। ये बातें शुक्रवार को एसपी आरपी सिंह ने पुलिस लाइंस सभागार में जिले भर के थानों में आईजीआरएस के मामलों को देखने वाले पुुरुष और महिला से कही।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि कोई महिला, पुरुष फरियादी कोतवाली या थाने आता है तो उसकी समस्या का समाधान करें। उसे पीली पर्ची दें। कोतवाल व सीओ को जानकारी दें। समस्या का समाधान होने के बाद कॉलकर फीडबैक भी लें कि पीड़ित कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं। इसके अलावा एसपी ने आईजीआरएस के मामलों को लेकर अन्य पहलुओं पर भी मातहतों को काम करने के तौर-तरीके बताए।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने सभी आरक्षियों को बताया कि वे आईजीआरएस के हर छोटे-बड़े मामलों को गंभीरता से लें। समय से पारदर्शी तरीके से समस्या का समाधान कर पीड़ित से फीडबैक जरूर लें। बताया कि सिपाहियों की जो समस्याएं थीं, वे भी सुनी गईं और उनका समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed