फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Irrigation couple dies due to current

सिंचाई कर रहे दंपती की करंट से मौत

Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Irrigation couple dies due to current
कमलापुर इलाके में खेत में पानी लगाते समय करंट से हुई दंपति की मौत के बाद घटना स्थल पर जांच पड़ताल क - फोटो : SITAPUR
कमलापुर (सीतापुर)। गांव के बाहर खेत में सिंचाई करते समय करंट से दंपती की मौत हो गई। शनिवार सुबह बेटे के खेत में पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दंपती की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के केसरिया गांव के निवासी रहने पूरन (50) अपनी पत्नी प्रेमा (47) के साथ महाराजपुर गांव में खेत की सिंचाई करने रात को गए थे। दंपती के साथ उनका बेटा मुकेश भी था। बताया जाता है कि रात में दंपती ने बेटे मुकेश को घर भेज दिया और दोनों लोग खेत में सिंचाई कर रहे थे। देर रात करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। सुबह दंपती का बेटा मुकेश खेत पर पहुंचा, जहां पर उसके मां-बाप के शव खेत में पड़े मिले।
विज्ञापन

बताया जाता है कि खेत में कटीले तार लगे हैं। ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से तारों में करंट उतरने से उसकी चपेट में आने से दंपती की मौत हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ कमलापुर मुकुल वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed