फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Irregularities found in road construction

Sitapur News: सड़क निर्माण में मिली अनियमितता, जेसीबी से उखाड़ा

Thu, 07 Nov 2024 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 07 Nov 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found in road construction
महोली(सीतापुर)। आदर्श नगर पंचायत के स्वर्ण नगर मोहल्ले में 60 मीटर में बनाए गए आरसीसी मार्ग में अनियमितता मिली है। विधायक की शिकायत के बाद इस निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। संबंधित फर्म को फिर से मानक के अनुसार काम कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के स्वर्ण नगर वार्ड में वीरेंद्र पांडे के मकान से रामू रस्तोगी के मकान तक तकरीबन 60 मीटर में आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया गया था। यह काम नगर पंचायत में पंजीकृत एक फर्म से कराया गया था। मानक के अनुरूप काम न होने से नाराज सभासद अनुज दीक्षित ने क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

जिस पर विधायक ने अधिशासी अधिकारी को जांच कराने के लिए निर्देश दिए थे। बुधवार को टीम ने बारीकी से जांच की। जिसमें सड़क मानकविहीन बनी मिली। नगर पंचायत ने जेसीबी से निर्माण कार्य को ध्वस्त कराया दिया। अधिशाषी अधिकारी श्रीष मिश्रा ने बताया कि मानकों पर खरे न उतरने पर आरसीसी मार्ग को जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया गया। फिर से निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed