{"_id":"67bb63ad0ff55225d403d373","slug":"investigations-were-done-somewhere-and-patients-kept-wandering-somewheresearch-for-this-on-google-sitapur-news-c-102-1-stp1003-127603-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कहीं हुई जांच तो कहीं भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कहीं हुई जांच तो कहीं भटकते रहे मरीज
Sun, 23 Feb 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अफसरों की उदासीनता से मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला बेमानी साबित हो रहा है। रविवार को कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर तो मरीजों की जांच हुई लेकिन कुछ जगह ताला लटका रहा।
महोली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाल्हापुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 38 मरीजों की जांच हुई। अधिकांश मरीज खांसी-जुकाम व बुखार से पीड़ित पहुंचे। महेवा गांव से इलाज कराने आई 60 वर्षीय रामगुनी ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से दांत दर्द से पीड़ित हैं।
घरेलू इलाज किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आज चिकित्सक के पास इलाज के लिए आई हूं। महेवा गांव के शंकर कई दिनों से जुकाम बुखार से पीड़ित हैं, उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया स्वास्थ्य लाभ न मिलने से जन आरोग्य मेला में इलाज के लिए आया हूं।
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सक ने उनकी जांच कर दवाइयां दीं। स्वास्थ्य मेले में डॉ. अभिषेक सिंह, लैब टेक्नीशियन प्रांशु मिश्रा, वार्डब्वाॅय रीतेश कुमार मौजूद रहे।
सेवता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता बंद रहा। केंद्र बंद होने से मरीज भटकते रहे। करीब दो माह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका रहता है जिससे मरीज आकर वापस लौट जाते हैं।