{"_id":"5d1a512a8ebc3e3cf10eb033","slug":"internet-will-be-free-of-problems-in-offices-sitapur-news-lko4683551149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों में बिना दिक्कत चलेगा इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों में बिना दिक्कत चलेगा इंटरनेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सरकारी दफ्तरों में सर्वर फेल होने की समस्या नहीं आएगी। जिला मुख्यालय से ब्लॉक मुख्यालय तक सभी सरकारी विभागों में अफसर-कर्मचारी ऑनलाइन कामकाज बिना बाधा निपटा सकेंगे। कारण, सरकारी विभाग को एक बार फिर से यूपी स्वॉन का नेटवर्क देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
स्वॉन के नेटवर्क को फैलाने के लिए सरकारी दफ्तरों की इमारतों पर एंटीना लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। यह कार्य पूरा होने पर सरकारी ऑफिसों में नॉन स्टाप इंटरनेट सेवाएं चालू हो जाएंगी। सरकारी योजनाओं को हाईटेक बनाने के लिए बरसों पहले यूपी डेस्को स्तर से जिले में स्वॉन परियोजना चालू की गई थी।
इसके क्रियान्वयन के बाद सरकारी विभागों में अफसर-कर्मचारी आराम से अपने कामकाज निपटाते थे। लेकिन बाद में शासन ने इस पर रोक लगा दी थी। इससे सरकारी विभागों के ऑनलाइन कार्य में बाधाएं आने लगी थी। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर यूपी स्वान परियोजना को चालू करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
इस बार यूपी डेस्को के प्रबंध निदेशक ने जिले में यूपी स्वान परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मेसर्स भारती एयरटेल लिमिटेड को दी है।
कार्यदायी संस्था को सभी सरकारी दफतरों तक स्वान का नेटवर्क फैलाने के निर्देश दिए हैं। इस पर जिले में नामित कार्यदायी संस्था ने सरकारी दफ्तरों में संचार की बेहतर नेटवर्किंग व्यवस्था देने के लिए एंटीना लगाने का काम भी शुरू कर दिया है।
इसके तहत कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के पीछे एंटीना लगाने का कार्य प्रगति पर है। तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर भी एंटीना लगाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके बाद लाइन बिछाने का कार्य करते हुए कनेक्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
20 नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी
इसके संचालन के लिए 20 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इनमें पद नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी नामित संस्था को उपलब्ध कराए गए हैं।