फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   internet services

जिले में दूसरे दिन भी बंद रही इंटरनेट सेवा

Fri, 27 Dec 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
internet services
सीतापुर। जिले में इंटरनेट सेवा शुक्रवार को फिर बंद रही। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बवाल की आशंका से सभी टेलीकॉम कंपनियों ने इंटरनेट ठप रखा। इंटरनेट पर पाबंदी से स्मार्टफोन और ऑनलाइन कामकाज बाधित रहा। इससे लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

जिले में पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सीएए के विरोध में शहर के अलावा कई जगहों पर प्रदर्शन किया गया था। हालांकि अफसरों ने सतर्कता दिखाते हुए हालात संभाल लिए थे। इसके बाद दो दिन तक इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई थी। फिर हालात सामान्य होने पर इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई थी। दरअसल, पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल शुरू हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस को मिले इनपुट में लोगों को भड़काने का जरिया सोशल मीडिया को बनाए जाने की सूचना मिली थी। लिहाजा, इस बार पुलिस व प्रशासनिक अफसर किसी भी तरह की चूक करने के मूड में नहीं थे। जुमे से एक दिन पहले गुरुवार दोपहर को ही सभी टेलीकॉम कंपनियों ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी। दूसरे दिन शुक्रवार को भी इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सोशल मीडिया पर टाइम पास करने वाले जहां मायूस नजर आए वहीं ऑनलाइन कारोबार अथवा लेन-देन करने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। अफसरों का कहना है कि इंटरनेट सेवाएं प्रदेश मुख्यालय से बंद की जाती हैं। हालात सामान्य रहने पर इंटरनेट सेवा बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed