फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Inter student hanged for failing

फेल होने पर इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी

Sun, 28 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Inter student hanged for failing
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। हालांकि पुलिस ने जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी शिवानी पुरंदर (17) पुत्री विजय कुमार पुरंदर इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शनिवार को आए इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में शिवानी दो विषयों में फेल हो गई थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा फेल होने से परेशान होकर शिवानी ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि घटना की जानकारी किसी तरह रामकोट पुलिस को हो गई है। रामकोट इंस्पेक्टर ओपी राय ने बताया कि छात्रा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दो विषयों में फेल होने की वजह से आत्महत्या की है। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उनका कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed