फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Instructions for marking the students who have achieved the target on the tracker

Sitapur News: निपुण लक्ष्य प्राप्त छात्रों को ट्रैकर पर अंकित करने के निर्देश

Thu, 17 Oct 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions for marking the students who have achieved the target on the tracker
बैठक में शामिल ​शिक्षक।
लहरपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नवागांव नेवादा प्रथम में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय मासिक कार्यशाला हुई। इसमें स्थानीय संकुल शिक्षक और जीतामऊ संकुल के शिक्षक शामिल हुए। इस मौके पर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों व विद्यालय स्तर पर आने वाली चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की गई। निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्ययोजना भी बनाई गई। एआरपी सुरेश कुमार ने कहा कि विद्यालय में निपुण लक्ष्य प्राप्त कर चुके छात्रों को ट्रैकर पर अंकित कर शेष छात्रों को चिह्नित कर शिक्षण कार्य करें। इससे तय समय में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। एआरपी अनवर अली ने प्रिंट रिच सामग्री के प्रभावी प्रयोग पर जोर दिया। संकुल शिक्षक राजेश कुमार ने निपुण एप पर आकलन और निपुण तालिका पर छात्रों की दक्षता अंकित करने के बारे में बताया। संकुल शिक्षक जुबेर वारिस ने छात्रों से आत्मीय संबंध स्थापित करने तथा अभिभावकों से संपर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक रामचंद्र वर्मा व मोहम्मद आमिर ने शिक्षक डायरी, रीड एलांग एप व दीक्षा एप के प्रयोग पर चर्चा की। प्रतिभागी शिक्षकों ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed