फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Inspector falls on protection for criminals

अपराधियों को संरक्षण देने पर इंस्पेक्टर पर गिरी गाज

Sat, 08 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Inspector falls on protection for criminals
सीतापुर। थाने में अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप से घिरे इमलिया सुल्तानपुर थाने के तत्कालीन एसओ राय साहब द्विवेदी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। शनिवार को उन्हें रामपुर मथुरा थाने के चार्ज से हटाकर पुलिस लाइन में जवानों की ट्रेनिंग के लिए लगा दिया गया। अब वह पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को कदमताल कराएंगे। उनकी जगह रामपुर मथुरा में नए इंस्पेक्टर संजय कुमार को चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि पांच जून 18 को इमलिया सुल्तानपुर थाने में पौध रोपण कार्यक्रम में थाने के हिस्ट्रीशीटर व उस वक्त एनबीडब्ल्यू वारंटी रामकुमार शुक्ला भी पहुंचा था। राय साहब द्विवेदी के साथ पौधरोपण करते रामकुमार शुक्ला का फोटो वायरल हुई थी। सुर्खियों में आने के बाद इस गंभीर मामले की जांच एएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने की थी। इसी मामले की धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए 19 जनवरी को आईजी रेंज एसके भगत इमलिया सुल्तानपुर थाने जांच करने पहुंचे थे। आईजी ने रिकार्ड मंगाकर जांच करने की बात कही थी। सूत्र बताते हैं कि इसी मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसपी एलआर कुमार ने राय साहब द्विवेदी को रामपुर मथुरा से हटा दिया। उन्हें रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग के लिए लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी जगह अब पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर संजय कुमार को रामपुर मथुरा थाने का चार्ज दिया गया है। एएसपी दक्षिणी महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि इंस्पेक्टर राय साहब द्विवेदी की इमलिया सुल्तानपुर से संबंधित प्रकरण की जांच चल रही थी। आईजी रेंज एसके भगत मामले की जांच कर रहे थे। उसी मामले में राय साहब द्विवेदी को रामपुर मथुरा से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed