{"_id":"4c0732569ca1ef28a375ab8cd17e9fae","slug":"inspector-died-in-pickup-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप- कार भिड़ंत, दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप- कार भिड़ंत, दरोगा की मौत
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर पाकर एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आननफानन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खबर पाक मृतक की बेटी व बेटा समेत अन्य परिवारीजन भी पहुंचे। दरोगा हरिद्वार से लखनऊ घर वापस जा रहा था।
मूल रूप से आजमगढ़ के अहिरोला थाना क्षेत्र के वानाखुर्द गांव निवासी व मौजूदा समय लखनऊ के केसरी खेड़ा कृष्णानगर में रह रहे दरोगा (एसआईएम) रवींद्र नाथ चतुर्वेदी (45) अपनी पत्नी सुनीता (40) के साथ कार से हरिद्वार गए थे। बेटे शिवम ने बताया कि पिता मौजूदा समय में लखनऊ सीबीसीआईडी में तैनात थे।
वह पेशी के लिए हरिद्वार गए थे। मां भी साथ गईं थीं। जबकि लखनऊ निवासी चालक धर्मेंद्र कार चला रहा था। बुधवार भोर करीब साढ़े पांच बजे कमलापुर कस्बे में हाईवे किनारे खड़ी पिकअप में कार पीछे से जा घुसी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक जख्मी दरोगा ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
जिसके बाद अन्य दो घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद एसपी कवींद्र प्रताप सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर लखनऊ स्थित आवास चले गए।