{"_id":"61bcdfcef4be8a38bc6ee705","slug":"inspection-sitapur-news-lko609425615","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां व उनके बेटे की फिर खंगाली गई बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां व उनके बेटे की फिर खंगाली गई बैरक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला जज, डीएम व एसपी शुक्रवार को जिला जेल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान सभी बंदियों की तलाशी ली गई और बैरकें खंगाली गई। इस दौरान जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे की बैरक की तलाशी ली गई। हालांकि, बैरकों की तलाशी में कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण करने के बाद अफसर लौट गए।
जिला जज कुल्दीप कुमार, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, सीजेएम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वदेश कुमारी आदि शुक्रवार को जिला कारागार पहुंचे। जेलर आरएस यादव ने बताया कि जिला जज ने डीएम-एसपी के साथ जेल का निरीक्षण किया। अस्पताल, कैंटीन, भोजनालय समेत पूरी जेल का निरीक्षण किया। बंदियों को मिल रहीं सुविधाओं को देखा। इसके बाद डीएम-एसपी ने जेल की सभी बैैरकों की तलाशी कराई। बंदियों की भी तलाशी ली गई। जेलर ने बताया कि तलाशी के लिए पुलिस की आठ टीमें बनाईं गईं थी। इसमें महिला पुलिस की टीम भी शामिल थी। जेलर आरएस यादव ने बताया कि जेल में बंद सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की भी बैरक को खंगाला गया। जेलर ने बताया कि बंदियों और बैरकों की तलाशी में कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली है।