फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   inspection,manrega

अब मनरेगा के कार्यों की राज्य व मंडल स्तर पर होगी समीक्षा

Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
inspection,manrega
सीतापुर। मनरेगा कार्यों में अब गड़बड़ी करना कठिन होगा। मॉडल स्टीमेट से लेकर कार्यों की गुणवत्ता तक का सत्यापन दो समितियां करेंगी। जिले की जिन ग्राम पंचायतों ने श्रमांश और सामग्री में सर्वाधिक खर्च किया है। उनका मंडल स्तर की समिति माह में दो बार मुआयना करेगी। साथ ही प्रत्येक स्तर का परीक्षण कर रिपोर्ट देना होगा। गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों समिति संबंधित अफसर व कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति करेंगी। जिससे उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

मनरेगा योजना में मनमानी करने वाले जिम्मेदार सतर्क हो जाएं। योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़झाला किए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न कार्यों की समीक्षा के बाद राज्य और मंडल स्तर की दो समितियों को गठन किया गया है। प्रत्येक समिति में चार-चार अफसरों को नियुक्त किया गया है। राज्य समिति कार्यों के लिए बनाए गए प्राक्कलनों का परीक्षण कर यह सुनिश्चित करेगी प्राक्कलन स्टीमेट में इंगित विशिष्टियों के अनुसार बना हो।
विज्ञापन

समिति वर्तमान और बीते वित्तीय साल सर्वाधिक खर्च करने जिले के साथ श्रमांश व सामग्री में सबसे अधिक खर्च वाली दो ग्रामसभाओं महीने में एक बार मुआयना कर कार्यों का सत्यापन करेगी। ग्राम पंचायतों में निर्मित परिसंपत्तियों व मॉडल स्टीमेट की विशिष्टियों के सापेक्ष प्राक्कलन व स्थलीय निर्माण का सत्यापन करेगी। मंडल स्तर की समिति में जिले की डीसी मनरेगा सचिव नियुक्त किए गए हैं। समिति श्रमांश और सामग्री में सर्वाधिक खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों का माह में दो बार स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण, गुणवत्ता के अनुसार भुगतान आदि का परीक्षण कर आख्या देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश का होगा पालन
उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया आयुक्त ग्राम्य विकास द्वार दिए गए निर्देशों को अनुपालन करने के लिए सभी बीडीओ व टीए को पत्र भेजा गया है। आदेश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed