फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Innocent died in an accident before Annaprashan

अन्नप्राशन से पहले हादसे में मासूम की मौत

Mon, 22 Mar 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Innocent died in an accident before Annaprashan
रेउसा (सीतापुर)। छह महीने के बच्चे के अन्नप्राशन के लिए जा रहे बाइक सवार बेकाबू होकर खड्ड में गिर गए। इस हादसे में दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के चकदहा मजरा कीरतपुर गांव निवासी अजय अपनी पत्नी संगीता व भाई नीरज के साथ छह माह के बेटे जसी को लेकर बाइक से रेउसा इलाके के सेवता स्थित एक धार्मिक स्थल पर अन्नप्राशन के लिए जा रहे थे। जब ये लोग थानगांव इलाके में रामपुर मथुरा मार्ग पर देवरिया गांव के करीब पहुंचे, तभी इनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती सहित अन्य तीनों लोग जख्मी हो गए। घायलों का सीएचसी रेउसा में इलाज कराया गया। घटना की खबर पाकर पुलिस भी पहुंची। परिवार के लोग बच्चे के शव को लेकर गांव चले गए। हादसे में बच्चे की मौत के बाद से अन्नप्राशन की खुशियां मातम में बदल गई है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed