{"_id":"69e51e0cc5e44459720e14f8","slug":"innocent-child-and-youth-died-in-road-accidents-sitapur-news-c-102-1-slko1055-154420-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसों में मासूम व युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसों में मासूम व युवक की मौत
Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेउसा। इलाके में रविवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक व मासूम बच्ची की मौत हो गई। सदरपुर के ग्राम धनापुर मजरा भिनैनी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू दीक्षित (45) रविवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। भिठौली गांव के पास पिकअप से बाइक में टक्कर लगने से जीतू गिर गए और गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
दूसरा हादसा कस्बे में हुआ। जहां किशोरगंज के मजरा कहारन पुरवा निवासी सीतादेवी अपनी नौ माह की पोती कोमल उर्फ काव्या की दवा लेने गई थीं। लौटते समय रेउसा-तंबौर मार्ग पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक से सीता को टक्कर लग गई। हादसे में मासूम कोमल जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, खैराबाद इलाके में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार को कार व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार लखीमपुर खीरी के मूसेपुर गांव निवासी इस्तखार (25) घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)