फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Inflation hit: oil boiling, pulses boiling

महंगाई की मार : खौल रहा तेल, उबल रही दाल

Mon, 10 May 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Inflation hit: oil boiling, pulses boiling
सीतापुर। कोरोना काल में तमाम दुश्वारियों के बीच महंगाई सितम ढा रही है। महामारी की दूसरी लहर के बाद से अनाज के भाव में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक माह में सरसों का तेल 50 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। सोयाबीन, पॉमआयल, रिफाइंड आदि के भाव भी उछल गए हैं। दालों का भाव बढ़ गया है। अरहर की दाल 30 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है।
विज्ञापन

उरद, मूंग व मसूर के रेट भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में खाने का जायका फीका पड़ने लगा है। दालों के विकल्प के तौर पर सब्जियों का इस्तेमाल बढ़ गया है। कोरोना महामारी अपने साथ परेशानियों का पुलिंदा लेकर आई है। बेड, दवा, ऑक्सीजन, उपकरण आदि को लेकर पहले से ही हाहाकार मचा है। अब रोटी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

अनाज पर महंगाई की मार पड़ गई है। महामारी से बचाने के लिए औद्योगिक इकाइयों से मजदूरों का पलायन जारी है। ऐसे में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। मजदूरों की कमी से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बिगड़ने लगी है। माल एक स्थान से दूसरी जगह तक ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं। इन सब वजहों से बाजार की सेहत बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बीच महंगाई की बीमारी का मीटर भी जबरदस्त उछल रहा है। दालें 20 से 30 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई हैं। गृहणियों को बजट संभालना मुश्किल हो गया है। सिविल लाइंस की रंजना कहती हैं कि इन दिन दोहरा संकट झेलना पड़ा रहा है। लॉकडाउन के चलते परिवार की आय घट गई है। ऊपर से महंगाई बढ़ती ही जा रही है। समझ में नहीं आ रहा है कि बजट को कैसे संभाला जाए।
आलू-टमाटर से मिल रही राहत
महंगाई में सब्जियों का राजा आलू हमेशा की तरह प्रजापालक बन गया है। बाजार में आलू का फुटकर भाव 15 से 20 रुपए प्रति किलो चल रहा है। टमाटर के रेट भी राहत भरे हैं। अच्छा टमाटर 10 रुपए प्रति किलो आसानी से मिल रहा है। मजदूरी पेशा लोग फिलहाल आलू टमाटर की रसेदार सब्जी बनाकर दाल के विकल्प के रूप में सेवन कर रहे हैं। परसदा के रामसेवक मौर्य कहते हैं कि लॉकडाउन में काम धंधा बंद हैं। मजदूरी मिल नहीं रही है। किसी तरह उधार व्यवहार लेकर परिवार का पेट पाल रहे हैं। ऐसे में इतनी महंगी दाल कहां खरीद पाएंगे।

‘भोजन में दाल भी जरूरी’
कोरोना काल में इम्युनिटी को बनाए रखना जरूरी है। इम्युनिटी बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी है। डॉ. प्रदीप पांडेय बताते हैं कि शाकाहारी भोजन में दालें प्रोटीन का प्रमुख स्रोत हैं। इसलिए भोजन में कोई न कोई दाल अवश्य लें। अरहर, उरद व मूंग की दाल अगर पहुंच मेें न हो तो चना व मटर की दाल का सेवन करें। इनसे भी सेहत को बनाए रखने भर को प्रोटीन मिल जाएगी। उन्होंने कहा, मांस और अंडा में भी पर्याप्त प्रोटीन रहता है, लेकिन संक्रमण के दौर में मांसाहार से दूरी बनाए रखना श्रेयस्कर है।
एक माह में प्रति किलो में उछाल
अनाज भाव तब अब
सरसों का तेल 120 170
रिफांइड 130 165
तुअर 90 110
उरद 80 95
चना 60 75
मूंग 80 90
मटर 60 65
मसूर 70 80
वनस्पति घी 120 150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed