फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Inflation hit: now it is also difficult to make dal-roti

महंगाई की मार: अब दाल-रोटी का जुगाड़ भी मुश्किल

Fri, 16 Dec 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Inflation hit: now it is also difficult to make dal-roti
सीतापुर। बढ़ती महंगाई ने फिर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। अब दाल-रोटी का इंतजाम भी मुश्किल होगा। आटे की कीमतों में एक माह में 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। दाल, मैदा, छोला इत्यादि के दामों में भी उछाल आया है। इससे सामान्य परिवारों के बजट के साथ उनके खाने का जायका भी बिगड़ने लगा है।
विज्ञापन

अब सामान्य परिवारों के लिए दाल-रोटी भी महंगी हो गई है। आटे की कीमतें दीपावली के बाद से लगातार बढ़ रही हैं। आलम यह है कि एक माह में आटे की कीमतें 6 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई हैं। आटा 30 नवंबर को 30 रुपये से उछलकर 33 रुपये प्रति भाव पहुंच गया था। एक बार फिर आटे ने भाव खाया और दाम बढ़कर अब 36 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

अरहर की दाल 100 रुपये से बढ़कर 105 रुपये जबकि उरद की दाल के दाम 85 से बढ़कर 90 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। मैदा, रवा, छोला, जीरा आदि की दरों में भी इजाफा हुआ है। शहर की लोहामंडी में परचून की दुकान चलाने वाले अनूप कहते हैं कि आटे का भाव एक माह में दूसरी बार बढ़ा है। पिछले एक पखवाड़े से अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतें भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सामग्रियों पर महंगाई की मार सबसे अधिक सामान्य व निम्न परिवारों पर पड़ रहा है। गृहणी ममता मेहरोत्रा ने कहा कि रोटी-दाल थाली का मुख्य व्यंजन है। यह सामग्रियां महंगी होने से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है।

गृहणी वैशाली गुप्ता ने कहा कि जमाखोरी रोकने के लिए कोई ठोस कदम न उठाए जाने से कीमतें नियंत्रण से बाहर होती जा रही हैं। गृहणी रंजना पांडेय कहती हैं, कि महंगाई ने पहले ही जीना मुहाल कर रखा है। अब आटा-दाल व अन्य सामग्रियों के दाम बढ़ने से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। सामान्य व निम्न वर्ग की परेशानी समझते हुए शासन-प्रशासन महंगाई काबू में करने के लिए ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed