फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Infectious diseases have spred in villages, many ill

संक्रामक रोगों ने गांवों में दी दस्तक, कई बीमार

Wed, 31 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Infectious diseases have spred in villages, many ill
सीतापुर। जिले में संक्रामक रोगो ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। जुलाई में जिले के कई इलाकों में रोग फैल चुका है। सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित है। प्रभावित गांवों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य महकमा इसके पीछे गांवों में फैली गंदगी व जलभराव को कारण मान रहे हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग से मदद न मिलने का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन

बरसात व धूप ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। इसके कारण संक्रामक रोग फैल रहे है। एक सप्ताह से महोली, संदना, रामगढ़, रेउसा, महोली, तंबौर व खैराबाद में बुखार के लगातार मरीज सामने आ रहे है। एक ही गांव में सैकड़ों लोग बुखार से तड़प रहे है।
विज्ञापन

शासन ने बरसात से पहले ही गांवों में छिड़काव कराकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन यह अभियान सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह गया। एक सप्ताह पहले किसुनापुर व पीतमपुर में 100 से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब एक साथ मरीज सीएचसी इलाज कराने पहुंचे तब स्वास्थ्य महकमें की नींद खुली थी। गोंदलामऊ विकासखंड के ग्राम रामगढ़ में एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप चल रहा है। इस गांव में 30 से अधिक लोग बुखार की चपेट में है
19 मरीजों के लिए ब्लड सैंपल
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद सीएचसी के गांव कोलिया पहाड़पुर में संक्रामक रोग से दो बच्चों की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 19 मरीजों का ब्लॅड सैंपल भरा। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मंगलवार को उल्टी व दस्त की चपेट में आकर गांव के दो बच्चों की मौत हो गई थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। मरीजों को दवाएं वितरित की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि 19 मरीजों के ब्लॅड सैंपल लिए गए है।

एडीओ पंचायत अविनाश चंद चौरसिया ने बताया कि गांव में 18 सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई है। इस दौरान मनोज, सुनीता, रमेश, ममता व देवराज सफाईकर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed