{"_id":"610594e88ebc3e36084d7a5e","slug":"independence-day-will-be-celebrated-with-pomp-sitapur-news-lko589352487","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 व 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रम पूरी गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि सभी आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। इसके अतिरिक्त चिह्नित स्थलों पर सजावट के साथ लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति के गीत भी प्रसारित कराए जाए।
बेसहारा जानवरों को गौ-आश्रय स्थलों में भेजने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं व मूर्तियों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में सफाई सजावट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर माल्यार्पण के लिए भी पर्याप्त प्रबंध किया जाए। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता के लिए सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा। उन्होंने सभी प्रबुद्धजनों से इस संबंध में व्यापक जन जागरूकता चलाए जाने की अपील भी की। जिलाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम पूरी भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न कराया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके सिंह, जिला आबकारी अधिकारी एसके दुबे सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।