फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   'Increasing crime against women'

‘महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध’

Sat, 13 Feb 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
'Increasing crime against women'
जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम का हुआ आयोजन। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पहली महिला राज्यपाल व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजनी नायडू के जन्म दिवस पर शनिवार को सपा जिला कार्यालय में महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व सांसद कैसर जहां ने निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की भाजपा सरकार में बड़ी दुर्दशा हुई हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

बैंकों में घटती ब्याज दर से घरेलू बचत को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा चिंताजनक है। सपा जिलाध्यक्ष ने सरोजनी नायडू के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकाल में महिला हेल्पलाइन 181 व महिला पावर लाइन 1090 की व्यवस्था की गई थी। हेल्पलाइन 181 से प्रसूताओं को अस्पताल लाने, ले जाने की सुविधा थी। 1090 सेवा महिलाओं से संबंधित अपराध नियंत्रण में सहायक थी।
विज्ञापन

सपा महिला घेरा का आयोजन कर महिलाओं ने भाजपा सरकार से मुक्ति का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष शमीम बानो की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कैसरजहां रही। जिलाध्यक्ष ने सरोजनी नायडू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए की गई। कार्यक्रम में महिला विंग की आशुतोष यादव, सविता गुप्ता, सुमन भार्गव, सादिया खान, उषा रावत, शमसुन निशा, मीनू वर्मा आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व विधायक जासमीर अंसारी, अनिल वर्मा, अनूप गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी अफजाल कौसर, अशफाक खां आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हाल के बाहर मुस्तैद रही पुलिस
सपा के इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही। टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय के बाहर एसओ रामकोट संजीत सोनकर पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। वह पूरी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed