फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In the shelter of astrologers to make the houses strong

गृहों को ताकतवर बनाने के लिए ज्योतिषाचार्यों की शरण में

Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
In the shelter of astrologers to make the houses strong
सीतापुर। बुधवार की दोपहर 2 बज रहे थे...इसी बीच एक ज्योतिषाचार्य के पास परिचित की कॉल आई। कॉल रिसीव करने के बाद उधार से प्रणाम किया गया। खुश रहो का आशीर्वाद देकर बातचीत का सिलसिला ज्यों ही आगे बढ़ा तो कुछ पल के बाद उधर से पूछा गया, आचार्य जी जरा कुंडली देख लीजिए...। विधानसभा के चुनाव में तो जुगाड़ नहीं लग पाया। कोशिश बहुत की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। अब सोच रहा हूं, कि इस बार नगर पालिका का चुनाव लड़के रहूंगा, लेकिन इसमें आपका आशीर्वाद चाहिए। बात पूरी होते ही आचार्य ने हां में हां मिलाते मदद करने की हामी भरी। उधर से कुंडली दिखाने के लिए जन्म की तारीख, जन्म का स्थान और समय भेजा गया। आचार्य ने कुंडली देखने के बाद उपाय करने के लिए बताए। करीब 20 से 25 मिनट तक दोनों लोगों में बात हुई।
विज्ञापन

दरअसल, ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं है बल्कि ज्योतिषाचार्य के पास इन दिनों कुंडली दिखाकर गृहों को ताकतवर बनाने के लिए आने वाली कॉल पर घंटों तक बातचीत की कहानी है। हाल ही में विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए हैं। नौ में से आठ सीटों पर भाजपा का परचम फहराया है। एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चंद दिनों के बाद चुनाव होने हैं। भाजपा से पवन सिंह चौहान, सपा से अरुणेश यादव व एक निर्दल प्रत्याशी मैैदान में है। अब इसके बाद नगर पालिका के चुनाव होने हैं। अभी इस चुनाव में काफी समय है। अक्तूबर, नवंबर के आसपास चुनाव हो सकते हैं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, इस चुनाव को लेकर अभी वक्त है, लेकिन इस चुनाव को लड़ने की मंशा पाले लोग अभी से ही तैयारियों में जुट गए हैं। शहर से लेकर भी नगर पालिका और नगर पंचायत से चुनाव लड़ने की हसरत पाले लोग अब ज्योतिषाचार्यों से अपनी कुंडली दिखाकर चुनाव में जीत के लिए कारक गृहों को मजबूत करने के लिए उपाय पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा में मायूसी, इस बार जगी आस
विधानसभा के चुुनाव में भाजपा से टिकट पाने के लिए कई नेता लाइन में लगे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। काफी कोशिशों के बाद भी मायूसी मिली थी, लेकिन पार्टी के अलंबरदारों की ओर से नगर पालिका के चुनाव में टिकट दिलाने का वायदा किया था। उसी भरोसे को लेकर चुनाव लड़ने की मंशा पालने वाले लोगों में आस जगी है कि इस बार उनका किस्मत चमक सकती है। इसी उम्मीद को लेकर वह जमीन तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाय के साथ बता रहे टोटके, हवन पर भी जोर
जानकारों की माने तो चुनाव लड़ने की मंशा पाले लोगों को इन दिनों ज्योतिषाचार्य उपाय के साथ टोटके भी बता रहे हैं। बता रहे हैं कि किन-किन उपाय करने से गृहों को अनुकूल बनाकर जीत हासिल की जा सकती है। ज्योतिषाचार्यों के बताए उपाय और टोटकों को लोग करने के लिए फौरन तैयार हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्च हवन कराने पर भी जोर दे रहे हैं, साथ ही यह भी बता रहे हैं कि चैत्र नवरात्र सबसे शुभ है। इसमें वह हवन करा लें, इसका उन्हें आने वाले समय में विशेष लाभ मिलेगा।
नए चेहरे भी बेताब हैं
नगर पालिका के चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए अभी भले ही वक्त काफी है, लेकिन इन सबके बीच नए चेहरे भी मैदान में आने को बेताब हैं। वह हर हाल में टिकट पाने की चाह लिए हुए हैं। सूत्रों की माने तो कुछ लोगों को ऊपर से टिकट का आश्वसान भी मिल चुका है। बाकी लोग भी रास्ता साफ करने की कोशिशों में बड़ी सिद्दत के साथ जुटे हैं।

सामाजिक कार्यों में बढ़ाई सक्रियता, मधुर कर रहे व्यवहार
विधानसभा के चुनाव के बाद सियासी गलियारों में कई तस्वीरें ऐसी भी सामने आईं हैं, जिसमें ऐसे लोग भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं, जो अमूमन दूरी ही बनाए रहते थे। ऐसे में उनकी अचानक बढ़ी सक्रियता को भी चुनाव के एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ लोग वाणी में मिठास ला रहे हैं। लोगों से झुक कर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed