फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In the election rivalry, the arms were fired, the sticks were fired

चुनावी रंजिश में तड़तड़ाए असलहे, चलीं लाठियां

Mon, 28 Feb 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
In the election rivalry, the arms were fired, the sticks were fired
पिसावां थाना क्षेत्र के ससुरदीपुर में गलियों में पड़े ईंट। - संवाद - फोटो : SITAPUR
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान और मौजूद प्रधान के समर्थक आपस में भिड़ गए। कई राउंड फायरिंग के साथ जमकर लाठियां चटकीं और ईंट पत्थर भी चले। वारदात के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। एहतियातन पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। मारपीट में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ससुरदीपुर में मौजूदा प्रधान पंकज शुक्ला व पूर्व प्रधान अनूप मिश्रा में चुनावी रंजिश है। शनिवार को गांव रामदेवी (55) पत्नी रमेशचंद्र ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि रविवार दोपहर चुनावी रंजिश के चलते गांव के दिन्नू, बलराम, अंशू करुणाशंकर, पुरुषोत्तम आदि ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप यह भी है कि दूसरे पक्ष ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद आरोपियों ने घर घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन

फिर 10 से 12 राउंड फायरिंग की। एक गोली रामदेवी के कंधे को छूती हुई निकल गई। इस दौरान विशुन दयाल भी जख्मी हो गया।
सूचना पाकर सीओ महोली अमन कुमार सिंह, एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह के साथ काफी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर, बलवा करने वाले मौके से फरार हो गए। गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर विवेक ने बताया फायर नहीं लगी है। मामूली चोटें आई हैं। वारदात के बाद गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।

समर्थकों में पहले भी हो चुकी मारपीट
ससुरदीपुर में काफी लंबे समय से मौजूदा प्रधान पंकज शुक्ला व पूर्व प्रधान अनूप मिश्रा के समर्थकों में रंजिश चली आ रही है। 23 फरवरी को विधानसभा मतदान के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों प्रधानों के समर्थक अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थन में वोट डलवा रहे थे, जिसको लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर लिया था। बाद में पूर्व व मौजूद प्रधानों ने आपस में सुलह समझौता कर शांत हो गए थे। रविवार को पूर्व व मौजूदा प्रधान की गैर मौजूदगी में समर्थकों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed