{"_id":"62055e09177ee10ce06f04e2","slug":"in-the-absence-of-the-presiding-the-p-1-officer-will-perform-the-responsibility-sitapur-news-lko6172798139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन की गैर मौजूदगी में पी-1 अफसर निभाएंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन की गैर मौजूदगी में पी-1 अफसर निभाएंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन
सीतापुर। चुनाव ड्यूटी के दौरान अगर किसी पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी गैरहाजिर होता है तो उसके सभी दायित्वों का निर्वहन मतदान अधिकारी प्रथम (पी-1) निभाएंगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने मतदान ड्यूटी में नामित सभी मतदान अधिकारी प्रथम को अधिकृत किया है।
जिले में मतदान कार्य के लिए नामित पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण का पहला दौर खत्म हो चुका है। अब शुक्रवार 11 फरवरी से पूरी पोलिंग पार्टी को दूसरा व अंतिम प्रशिक्षण शुरू होगा। 17 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में पूरी पोलिंग टीम को पार्टीवार प्रशिक्षण देकर मतदान सामग्री व ईवीएम व वीवीपैट बैग सौंपा जाएगा।
मतदान कार्य को पूरी कुशलता के साथ पूरा कराने के लिए मतदान अधिकारी प्रथम को भी प्रशिक्षण के दौरा पीठासीन अफसर से जुड़े कार्यों के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है। ताकि पीठासीन अफसर यदि किसी कारण अनुपस्थित रहता है तो पी-1 मौके पर पीठासीन के कार्यों को पूरा करा सके।
विज्ञापन
दूसरे दौर के प्रशिक्षण के दौरान पार्टी संख्या के आधार पर कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित किए जाने का निर्देश भी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विशाल भारद्वाज ने दिया है। इसमें पीठासीन अफसर, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के नियुक्ति आदेश पत्र भी सौंपे जाएंगे। नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कार्य सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए विधानसभावार पोलिंग पार्टियों की नियुक्ति भी प्रेक्षकों ने रेंडमाइजेशन के जरिए तय कर दी है।
इसके तहत 4261 पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए नियुक्त किया गया है। प्रत्येक पार्टी में पीठासीन अफसर सहित कुल चार कार्मिक मतदान कराने के लिए मौजूद रहेंगे।