फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In Sandana, the old man was cut with a shovel

संदना में बुजुर्ग को फावडे़ से काट डाला

Mon, 02 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
In Sandana, the old man was cut with a shovel
गोंदलामऊ (सीतापुर)। थाना संदना इलाके में झोपड़ी डालकर रह रहे एक बुजुर्ग की शनिवार देर रात फावडे़ से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव झोपड़ी के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर फावडे़ की चोट का निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी आरपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। एसपी ने जल्द ही वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

थाना संदना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी सुरेश कुमार त्रिपाठी (75) क्षेत्र के नहर कोठी के पास एक झोपड़ी डालकर रहता था। पास में एक मजार थी, जिस पर पूजा-पाठ करता था। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग झाड़फूंक भी करता था। वह लोगों को ताबीज आदि बनाकर देता था। इसी के साथ वह वन विभाग की बनी फुलवारी और मजार की भी सुरक्षा रात में करता था।
विज्ञापन

शनिवार देर रात बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और शव को फेंककर फरार हो गए। रविवार सुबह लोग उससे झाड़फूंक कराने के लिए पहुंचे तो देखा की उसका रक्त रंजित शव पड़ा हुआ था। पास मेें ही फावड़ा पड़ा था। पुलिस ने मौके से आला कत्ल फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर एसपी आरपी सिंह, एएसपी नार्थ एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख सुशील कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। कप्तान ने मामले की जांच पड़ताल कर वारदात के जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं। इस बारे में एसओ संदना फतेह सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
एक ही वार में हो गई मौत
एएसपी नार्थ ने बताया कि फावड़े के सिर्फ एक वार से ही वृद्ध की मौत हो गई। सिर पर सिर्फ एक ही बार फावड़े से वार किया गया है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि उनके किसी नजदीकी व्यक्ति ने गुस्से में आकर अचानक ऐेसा कदम उठाया हो। प्रहार तेज होने के कारण वृद्ध की मौत हो गई हो।
40 साल में कभी नहीं गया घर
परिजनों के मुताबिक, वृद्ध करीब 40 साल से उसी झोपड़ी में रहता था। अपना खाना भी वह खुद बनाता था। परिजन कभी-कभी उससे मिलने चले जाते थे। उसके तीन बेटे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के नाम पर 10 बीघा जमीन भी है, लेकिन यहां रहने के बाद वह कभी भी अपने घर नहीं गया।

खुलासे के लिए चार टीमों के अलावा सर्विलांस और स्वाट टीमों को लगाया गया है। परिजनों से भी पूछताछ की गई है। केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- एनपी सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed