{"_id":"63b1d35f00363a171b308a6c","slug":"in-lalita-mata-s-court-teka-matha-sitapur-news-lko664586891","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ललिता माता के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ललिता माता के दरबार में टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नव वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचकर मंदिरों का दर्शन पूजन कर नव वर्ष की शुरुआत की। सुबह से मां ललिता देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। पुजारी भास्कर शास्त्री ने विशेष शृंगार किया। माता की आरती उतारी गई।
हनुमान गढ़ी में महंत बजरंग दास एवं पवन दास ने हनुमान जी का विशेष शृंगार किया। हनुमान गढ़ी में वैदिक छात्रों, कन्याओं, ब्राह्मणों एवं साधु संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कालीपीठ में कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री ने माता काली का विशेष पूजन किया। नैमिष के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
गोमती किनारे स्थित देवदेवेश्वर मंदिर एवं रुद्रावर्त तीर्थ, बाला जी मन्दिर, व्यास गद्दी का बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन किया। नव वर्ष के पहले दिन तीर्थ में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी दिग्विजय पांडेय ने पुलिसकर्मी तैनात किए थे।
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन द्वारा नहीं जले अलाव
नववर्ष की पहले दिन बड़ी संख्या में तीर्थ में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। कड़ाके भरी ठंड में श्रद्धालु दर्शन पूजन करते नजर आए। वहीं नगरपालिका द्वारा कही भी अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई। जिससे श्रद्धालु दुकानदारों की भट्टी का सहारा लेने को मजबूर दिखे।