{"_id":"64f381e0b9bd333436037984","slug":"illegal-hospital-found-running-in-front-of-district-hospital-sitapur-news-c-102-1-slko1053-2170-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिला अस्पताल के सामने चलता मिला अवैध अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिला अस्पताल के सामने चलता मिला अवैध अस्पताल
Sun, 03 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल के सामने एक अवैध अस्पताल चल रहा था। शनिवार को एसीएमओ ने निरीक्षण किया तो यहां दो मरीज भर्ती मिले। इन मरीजों के ऑपरेशन किए गए थे। संचालक कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर अस्पताल को नोटिस दी गई है। दोनों मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल के सामने चल रहे आशीष अस्पताल में छापा मारा। एसीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वहां पर दो मरीज भर्ती मिले। मरीजों के आंख के ऑपरेशन हुए थे। मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला।
इसके अलावा बायोवेस्ट नियम का पालन नहीं किया जा रहा था। संचालक कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। एसीएमओ ने बताया बिना पंजीकरण के अस्पताल चलाने पर नोटिस दी गई है। जल्द ही अस्पताल को सील किया जाएगा।