{"_id":"9c4ab34a46f0683f290c04c8a3e8246b","slug":"illegal-construction-demolished-in-ksbati-tola-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बाती टोला में ढहाया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बाती टोला में ढहाया अवैध निर्माण
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला कस्बाती टोला निवासी कासिम अली ने सभासद एहतिशाम अंसारी पर शीशे वाली मस्जिद से कजियारा मार्ग पर अतिक्रमण कर बाउंड्री बनवाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में वाद दायर किया था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाने का आदेश जारी किया। आदेशों का पालन न होने पर वादी ने डीएम, पालिका प्रशासन व पुलिस को पार्टी बनाते हुए पुन: कोर्ट की शरण ली। जिस पर न्यायालय ने डीएम को अतिक्रमण हटवाने के साथ आरोपी पर केस दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट बीएन यादव ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा सभासद के विरुद्घ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन