फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   If you get pregnant positive, arrange for the children to stay

गर्भवती पॉजिटिव मिले तो बच्चों के रहने का करें प्रबंध : स्वाति सिंह

Thu, 27 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
If you get pregnant positive, arrange for the children to stay
सीतापुर। जिले के दौर पर आई जिला प्रभारी व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने वैक्सीनेशन, एंटीजन टेस्ट, आरटीपीसीआर टेस्ट, दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर व ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की उपलब्धता को परखने के साथ ही सफाई व सेनिटाइजेशन आदि कार्यों की जानकारी ली। निर्देश दिया कि यदि कोई गर्भवती पॉजटिव मिले तो उसके बच्चों के रहने व देखभाल का प्रबंध किया जाए। साथ ही संदिग्ध मरीजों की जांच में भी और तेजी लायी जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि लक्षणयुक्त मरीजों का अविलंब एंटीजन टेस्ट व आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाए। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्राम संगठन की महिलाओं एवं नवनिर्वाचित प्रधानों का शतप्रतिशत टीकाकरण कराते हुए उनके माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी समुदायों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ को निर्देश दिया कि ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार के लिए संबंधित मेडिकल विवि अथवा पीजीआई में रेफर करने से पूर्व संबंधित चिकित्सालय के प्रभारी से समन्वय अवश्य स्थापित किया जाए ताकि मरीज को वहां पहुंचकर परेशानी न उठानी पड़े। साथ ही मोहल्ला निगरानी समितियों को भी और अधिक सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि राशन वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। पात्रों को सही समय पर सही मात्रा में राशन उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने गेहूं खरीद के कार्यों की भी समीक्षा की। स्ट्रीट वेंडरों को चिहिन्त कर उन्हें भरण पोषण भत्ता दिया जाए।
इस मौके पर मौजूद जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि चीनी मिलों की सहायता से जल्दी जिले में दो नए ऑक्सीजन प्लांट स्वास्थ्य विभाग की सहमति के आधार पर स्थापित कराए जाएंगे। बैठक में सांसद धौरहरा रेखा अरुण वर्मा, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक लहरपुर सुनील वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, एसपी आरपी सिंह, सीडीओ अक्षत वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम विनय कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल, टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण
प्रभारी मंत्री ने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण के दौरान कंटेनमेंट जोन की संख्या के विषय में जानकारी ली। वार्डों के सेनिटाइजेशन के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने वहां तैनात चिकित्सा विभाग के स्टॉफ एवं अन्य कर्मचारियों से वार्ता कर प्राप्त हो रही समस्याओं के विषय में भी पूंछा। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं को देखा। इसके बाद आंख अस्पताल सीतापुर में बने टीकाकरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed