{"_id":"60a00d248ebc3e646e7f949e","slug":"if-the-bike-was-not-found-kishore-poured-petrol-and-set-it-on-fire-death-sitapur-news-lko57819076","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक नहीं मिली तो किशोर ने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक नहीं मिली तो किशोर ने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई, मौत
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। लॉकडाउन की वजह से बड़े भाई ने बाइक देने से मना किया तो युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली, इससे उसकी जलकर मौत हो गई। युवक ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।
थाना खैराबाद इलाके के मोहल्ला नेवाती टोला निवासी इस्माइल (18 वर्ष) ने अपने बड़े भाई इब्राहिम से शुक्रवार को बाइक मांगी। युवक बाइक में पेट्रोल भरवाकर आया था और रिश्तेदारी में जाने के लिए जिद कर रहा था। लॉकडाउन लगा होने की वजह से बाहर पकड़े जाने की बात कहते हुए बड़े भाई ने बाइक देने से मना कर दिया।
बाइक नहीं मिलने से गुस्साए युवक ने अपने पैसे से बाइक में डलवाए गए पेट्रोल को निकाल लिया। इसके बाद पड़ोस में बंद पड़ी दुकानों के पास जाकर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने के बाद युवक ने मदद के लिए चीख-पुकार मचाना शुरू किया। चीख-पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। गंभीर हालत में परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर जिला अस्पताल से घर लौट आए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ खैराबाद ओपी राय ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को कोई सूचना या तहरीर नहीं दी गई है, इसकी जानकारी की जा रही है।
ईद पर पसरा रहा मातम
खैराबाद के नेवाती टोला में हुई घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जहां चंद रोज पहले भरा पूरा परिवार खुशहाल था, वहीं आज कोहराम मचा हुआ है। इब्राहिम तीन भाई और दो बहन हैं। एक की शादी हो चुकी है। माता-पिता के खोने के बाद सारी जिम्मेदारी बड़े होने के नाते इब्राहिम पर ही थी। इब्राहिम से छोटा भाई इस्माइल, उससे छोटा इसराइल और एक बहन थी। इब्राहिम की शादी हो गई थी। शुक्रवार को एक माह के बाद जिस दिन का इंतजार इस परिवार को खुशियां मनाने का था, उस दिन यहां मातम मनाया जा रहा था। भाई की मौत के बाद से इब्राहिम सदमे में है।