फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Identify power to exercise rights: DM

शक्ति को पहचान करें अधिकारों का प्रयोग : डीएम

Sun, 07 Mar 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Identify power to exercise rights: DM
आरएमपी महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्रा को स्मृति चिन्ह देते डीएम-एसपी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। महिला सुरक्षा सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। महिलाओं व छात्राओं को अपने हक की आवाज उठाने को स्वयं आगे बढ़कर आना होगा। इसी लिए आधी आबादी अपनी शक्ति को पहचान कर कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों का पूरा फायदा उठाए। यह आह्वान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने किया। वह शनिवार को आरएमपी (पीजी) कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज एवं संस्कृति एक तरफ जहां ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तंत्र देवता’ की बात करता है। समाज में व्याप्त भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा व लैंगिक भेदभाव जैसी बुराईयां गंभीर चिंता व मंथन का विषय हैं। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि जीरो टालरेंस की मूल भावना से प्रेरित मिशन शक्ति का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बना सुरक्षा के साथ स्वावलंबी बनाना है।
विज्ञापन

इसके लिए सरकार ने 1090, पावर एंजेल्स, महिला हेल्प डेस्क, मोबाइल मिशन शक्ति जैसी योजनाओं का संचालन कर रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता रश्मि सिंह ने कहा कि कानूनी रूप से भारतीय संविधान में नारी के लिए बहुत सारे अधिकारों का प्रावधान है। बस जरूरत अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने महाविद्यालय की सभी छात्राओं को इलाकों की महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह, डॉ. यामिनी शुक्ला, डॉ. ऊषा मिश्रा, डॉ. शालिनी साहनी, डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल के जीवन से मिलती है प्रेरणा
सीतापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति योजना के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन वास्तविकता एवं संभावनाएं विषय पर बोलते हुए मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित ने छात्राओं को दीनदयाल के एकात्म मानववाद से प्रेरणा लेने को कहा। प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार ने धन्यवाद देते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति साह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed