फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   I put my life to save my life

जान बचाने के लिए लगा दिया जी जान

Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
I put my life to save my life
ग्रासफार्म पर पीएम की जनसभा में मौजूद महिलाएं। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल में कोरोना जैसी कोई बीमारी नहीं आई। इस कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए हमारी सरकार ने जी जान लगा दिया। पूरी दुनिया कोरोना की चपेट में थी। भारत देश पूरी तरह से प्रभावित था। इस कठिन दौर में कभी हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत करके जिंदगियां बचाई गई हैं।
विज्ञापन

शहर के ग्रास फॉर्म पर रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, कोविड टीकाकरण करवाने के लिए तिजारी खोल दी है। तिजोरी भले ही खाली हो जाए, लेकिन टीकाकरण शत प्रतिशत करवाकर रहेंगे। देश के प्रत्येक नागरिक को कोरोना की दोनों डोज फ्री में लगवाएंगे। पीएम ने कहा, आपको जो टीका लगवाया जा रहा है, वह विदेशों में काफी महंगा है।
विज्ञापन

हमने आप सभी को फ्री में लगवाया है। आप सभी की जिंदगी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली की सरकारें पहले टीकाकरण में किस तरह सक्रिय रहती थी, इसका उदाहरण आप पिछले टीकाकरण कार्यक्रमों को देखकर लगा सकते हैं। शहर से गांवों व कस्बों में टीकाकरण पहुंचने में वर्षों लग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी से मिला था शौचालय का नाम इज्जतघर
प्रधानमंत्री ने कहा, जरा आप लोग पहले के दिनों की याद करें, जब घर की बहू, बेटियां रात में खुले में शौच जाने को मजबूर होती थी। बहू बेटियों की इस पीड़ा को समझा। हर घर में शौचालय बनवाए है। पीएम ने कहा, एक दौरे पर गया था, वहां पर शौचालय देखा तो वहां की बहू बेटियों ने कहा, इसे इज्जतघर कहिये। बेटियां की बात सुनकर बहुत अच्छा लगा। तभी से इसका नाम इज्जतघर रख दिया। यूपी में ही दो करोड़ इज्जतघर बनवाए गए हैं।
मुफ्त की चीजों पर नहीं देना है ध्यान
मोदी ने कहा इस समय चुनाव चल रहा है। कोई एक हजार देने का वादा कर रहा है तो कोई दो हजार व अन्य मुफ्त की चीजें देने की बात कह रहा है। लेकिन इन लोगों की बातों में मत आना। पीएम ने उदाहरण देते हुए कहा, आपके पास मकान, गाड़ी है, पैसा है। आपके घर की बेटी बाहर जाए और शाम को उसकी लाश घर आए तो ऐसे पैसे व शोहरत का क्या करेंगे। इसलिए आप समझकर अपना वोट देना।
पर्व मनाने की अब नहीं कोई पाबंदी
पीएम ने कहा, 2017 से पहले यूपी में बिना कर्फ्यू के कोई भी त्यौहार नहीं होते थे। अगर त्यौहार बिना कर्फ्यू के निकल जाता था तो राहत मिलती थी। अब तो ऐसा कोई त्यौहार नहीं है। जिसमें कर्फ्यू लगाने की जरूरत पड़े। सभी धर्मों के लोग हर्षोल्लास से त्यौहार मना रहे हैं। किसी भी धर्म के लोगों पर अपना पर्व मनाने की कोई पाबंदी नहीं है।

वित्त राज्यमंत्री की जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की तारीफ की। पीएम बोले, हाल ही में भारत सरकार ने अपना बजट पेश किया है। बजट को पंकज चौधरी ने बनाया था। बजट में सभी का पूरा ख्याल रखा गया है। सबसे खास बात यह है कि इस बार बजट में स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी सामान खरीदने का बजट तय कर दिया गया है। पंकज चौधरी ने बजट में आवास के लिए जमकर व्यवस्था की है। हर वर्ग का बारीकी से ख्याल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed