फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Husband tried to kill his wife when he did not return home

Sitapur News: पत्नी के घर न लौटने पर पति ने की जान देने की कोशिश

Fri, 02 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Husband tried to kill his wife when he did not return home
सीतापुर (कमलापुर)। थाना क्षेत्र में पत्नी के ससुराल जाने से इंकार कर देने से नाराज पति ने थाने के सामने कीटनाशक पी कर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में उसेे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसकी डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पत्नी अपने पति के साथ ससुराल चली गई है।
विज्ञापन

थाना अटरिया क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसका विवाह एक साल पहले हुआ था। क्षेत्र के सुरैंचा में उसकी ससुराल है। 15 दिन पहले उसकी पत्नी मायके आई थी। इसके बाद से कई बार उसने पत्नी को साथ लाने की कोशिश की लेकिन वह वापस ससुराल आने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए कमलापुर थाने पर बुलाया था। थाने में दोनों पक्षों के बीच हो रही बातचीत के दौरान ही पति ने थाने के गेट पर आकर कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी हालत ठीक बताई गयी। एसओ सतीश चंद्र ने बताया कि बातचीत के बाद पत्नी, पति के साथ ससुराल जाने पर राजी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed