{"_id":"576589044f1c1bb26511f4f3","slug":"humidity-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप के बीच फुहारों ने बढ़ा दी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप के बीच फुहारों ने बढ़ा दी उमस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचने की कोशिश करतीं युवतियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम फुहारों व तेज धूप के बीच लुका-छिपी शनिवार को भी चलती रही। सुबह धूप, दोपहर में हल्की बूंदाबांदी तो बाद में फि र धूप निकलने से उमस ने लोगों को बेहाल किया। फु हारों ने लोगों को भिगोया तो तेज धूप ने पसीने से तर-बतर किया।
विज्ञापन
जबकि मानसून आने की राह ताक रहे लोगों को पहले आस जगाकर बाद में बादलों के रूठ जाने से एक बार फि र मायूसी हाथ लगी है। अधिकतम पारा 33 डिग्री पर टिका रहा। शनिवार सुबह तेज धूप ने लोगों को भीषण गर्मी का अहसास कराया।
विज्ञापन
हालांकि मौसम का यह मिजाज ज्यादा देर न रह सका। बदली व सूरज के बीच लुकाछिपी शुरू हो गई। इस दरम्यान दोपहर को शहर व आसपास के इलाकों में हल्की बरसात ने लोगों को भिगोने के साथ ही मौसम खुशनुमा कर दिया। जिससे लोगों को कुछ सुकून मिला। पर जल्द ही मौसम ने फिर करवट ली और तेज धूप निकल आई।
विज्ञापन
मौसम में आए इस बदलाव ने उमस में इजाफा कर दिया। इससे लोग पसीने से नहा उठे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में बदली छाई रहने व फुहारें पड़ने के आसार हैं।