फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Houses surrounded by floodwaters; 60 families stranded.

Sitapur News: बाढ़ के पानी से घिरे घर, 60 परिवार कैद

Fri, 02 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Houses surrounded by floodwaters; 60 families stranded.
सीतापुर। शहर के मोहल्ला बट्सगंज में बाढ़ से प्रभावित करीब 60 परिवार अपने ही घरों में शरणार्थी बनकर रह गए हैं। घरों के चारों तरफ पानी भरने के कारण यह लोग घरों में कैद हैं। इन्हें चूल्हा जलाने तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोई छत पर पॉलिथीन तानकर गुजर बसर कर रहा है तो किसी ने सीढियों अथवा तख्त पर चूल्हा रखा है। यह हालात सिर्फ बट्सगंज के नहीं बल्कि बाढ़ से प्रभावित 15 मोहल्लों में रहने वाले कई परिवारों के हैं। सरायन नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 134.45 मीटर दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में पानी पांच सेंटीमीटर बढ़ा है। नदी का पानी खतरे के निशान 131 मीटर से 3.45 मीटर ऊपर बह रहा है। इस कारण नदी के किनारे बसे करीब 15 मोहल्लों में बाढ़ का संकट लगातार गहरा रहा है।
विज्ञापन

कैंची पुल बंधा के निकट बट्सगंज में पांच दिनों से बाढ़ का पानी लोगों के घरों में भरा है। विनोद मिश्रा, सुमित मिश्रा, सती प्रसाद वर्मा, प्रमोद मिश्रा, हरेश अवस्थी, गुलाब पाल, सोबरन लाल वर्मा, अनुराग तिवारी, माया राम सहित करीब 60 परिवार पानी के बीच अपने ही घरों में कैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के बाद से बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। घरों में कमर तक पानी भरा होने से चूल्हा तक जलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। विनोद व सुमित ने बताया कि कई परिवार घर की छतों पर पन्नी तानकर किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं। आरोप लगाया कि पांच दिनों से बाढ़ में फंसे होने के बावजूद अभी तक प्रशासन की तरफ से उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने अथवा जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed