फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   house tax

घर बैठे जमा कर सकेंगे गृह व जलकर

Mon, 06 Jan 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
house tax
सीतापुर। शहर में लोगों को अब गृहकर व जलकर के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी होगी। इसे अब ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। नगर पालिका सभी करदाताओं को यूनिक आईडी जारी करेगा। इसके जरिये करदाता घर बैठे अपना गृहकर व जलकर जमा कर सकेंगे। एनआईसी से तैयार साफ्टवेयर पर ऑनलाइन टैक्स फीडिंग हो चुकी है। वार्डवार सर्वे चल रहा है। इसे हर हाल में 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी निकाय में रहने वाले बाशिंदों को गृहकर व जलकर टैक्स जमा करने के लिए पालिका जाना पड़ता था। अभी तक मैनुअल तरीके से टैक्स जमा किया जाता है। इससे करदाताओं को टैक्स की अदायगी के लिए पालिका तक भागदौड़ करनी पड़ती थी। जिस कारण करदाताओं को दिक्कतें होती थी। पालिका प्रशासन ने टैक्स प्रणाली ऑनलाइन बनाने को एनआईसी से साफ्टवेयर तैयार कराया है। विभागीय जानकारों की माने तो करदाताओं की फीडिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

अब वार्डवार गृहकर व जलकर का सर्वे कराया जा रहा है। यह कार्य पूरा होते ही उसे साफ्टवेयर पर दर्ज किया जाएगा। बाद में पालिका की ओर से सभी करदाताओं को एक-एक यूनिक आईडी दिया जाएगा। ऐसे में वे घर बैठे ऑनलाइन ब्योरा भरकर टैक्स जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करदाता के भवन की टैगिंग
ऑनलाइन व्यवस्था में शहर के सभी करदाताओं का डाटा अपलोड होगा। उनके भवन की जीओ टैगिंग की जाएगी। बाद में उन्हें यूनिक आईडी जारी होगा। पालिका में यह कार्य तेजी से चल रहा है। उसके बाद ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा मिलेगी।
छूटे लोग भी आएंगे टैक्स के दायरे में
सीतापुर नगर पालिका में करीब 30 हजार भू स्वामी करदाता है। नगर पालिका के मुताबिक 2015-16 में हुए सर्वे में शहर में घरेलू व कॉमर्शियल दोनों मिलाकर करीब 30 हजार करदाता है। छूटे भवन स्वामियों का सर्वेक्षण कराकर उन्हें भी करदाताओं की सूची में शामिल किया जाएगा।

मार्च तक पूरी होगी प्रक्रिया
नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि जनता को सुविधाएं देने के लिए ऑनलाइन टैक्स की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था अगले वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल में लोगों को मिल जाएगी। वे घर बैठकर टैक्स जमा कर सकेंगे। यह प्रक्रिया मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed