फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   House set on fire after dispute, neighbor beaten up

Sitapur News: विवाद के बाद घर में लगाई आग, पड़ोसी को पीटा

Fri, 07 Jun 2024 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Jun 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
House set on fire after dispute, neighbor beaten up
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया में बृहस्पतिवार रात पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पुत्र ने घर में आग लगा दी, जिससे उसके पड़ोसी का घर भी चपेट में आ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव उमरा निवासी शारदा देवी ने बताया कि रात करीब नौ बजे गांव के ही हरिशंकर व उनका बेटा लवकुश आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे थे। इसी बीच लवकुश ने अपने घर में आग लगा दी।
विज्ञापन

पड़ोस में ही शारदा का घर है। आग से उसके घर का सामान भी चपेट में आ गया। जिसमें लाखों का नुकसान हो गया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे पीड़िता के पति विजय के सिर पर ईंट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हिंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने केजीएमयू रेफर कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ रोहित दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed