फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hot talk between inspector and former MLA at Maa Lalita Devi temple in Sitapur over asking for votes

Sitapur: मां ललिता देवी मंदिर में इंस्पेक्टर से हॉट-टॉक के बाद पूर्व विधायक नजरबंद, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 10 Aug 2025 05:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 05:22 PM IST
सार

सीतापुर में वोट मांगने पर मां ललिता देवी मंदिर में इंस्पेक्टर से हॉट-टॉक के बाद पूर्व विधायक को नजरबंद किया गया है। पूर्व विधायक ने इंस्पेक्टर पंकज तिवारी पर सपा मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Hot talk between inspector and former MLA at Maa Lalita Devi temple in Sitapur over asking for votes
मां ललिता देवी मंदिर में इंस्पेक्टर और पूर्व विधायक में हॉट-टॉक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के सीतापुर में नैमिषारण्य स्थित मां ललिता देवी मंदिर परिसर में रविवार को पूर्व विधायक और इंस्पेक्टर के बीच हॉट-टॉक हो गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को नगर पालिका मिश्रिख में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनूप गुप्ता के साथ पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी मंदिर पहुंचे हैं। इस दौरान इंस्पेक्टर पंकज तिवारी कह रहे हैं कि आप मंदिर में वोट नहीं मांग सकते हैं। केवल दर्शन करके यहां से निकल लीजिए। आप प्रत्याशी नहीं हैं।
विज्ञापन


इस पर अनूप गुप्ता ने कहा कि मैं दर्शन के लिए आया हूं। आप रोक नहीं सकते हैं। अगर, हम वोट नहीं मांग सकते हैं तो दूसरे दल के लोग कैसे वोट मांग कर रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि अंतिम चेतावनी देता हूं कि दर्शन कर चुके हैं। आप तत्काल यहां से निकल जाइए। पूर्व मंत्री दोनों लोगों को समझा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सपा विधायक नजरबंद, इंस्पेटर पर बूथ न आने की धमकी का आरोप

सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने नैमिषारण्य इंस्पेक्टर पंकज तिवारी पर सपा मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि मिश्रिख नगर पालिका चुनाव को लेकर मुझे नजरबंद कर दिया गया है। इंस्पेक्टर पंकज तिवारी खुलेआम भाजपा की तरफ से शराब बंटवा रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं को वोट न करने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर कह रहे हैं कि नैमिषारण्य में वोट प्रतिशत बहुत कम रहेगा। पूर्व विधायक ने चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेकर सत्ता की दखलदांजी पर अंकुश लगाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed