{"_id":"5dcd99198ebc3e55071afc93","slug":"hospital-sitapur-news-lko492256354","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
सीतापुर। जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को एक गर्भवती महिला की प्रसव से पूर्व इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिवारीजन भड़क गए। लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक परिवार वाले हंगामा करते रहे।
रामकोट इलाके के सरैंया गांव निवासी गुड्डन (35) पत्नी सुरेश को गुरुवार दोपहर परिवार के लोग प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर गए थे। वहां उसका इलाज चल रहा था। दोपहर बाद महिला को तेज दर्द शुरू हुआ। इसी बीच उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार जन हंगामा करने लगे।
मृतका के पति सहित परिवार के लोगों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि चिकित्सकों ने उचित इलाज न कर लापरवाही बरती, जिसकी वजह से गुड्डन की मौत हो गई। हंगामा देख वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
महिला अस्पताल की चिकित्सक भी परिवारीजन को समझाने लगे। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। सीएमएस ने मृतका के परिवारीजन से मुलाकात कर उनको समझाकर शांत कराया। जिसके बाद परिवार के लोग माने और शव लेकर चले गए। इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।
महिला की मौत इलाज में लापरवाही से नहीं हुई है। उसके शरीर में खून की कमी थी। जिसकी वजह से मौत हुई है। परिवार वालों को पूरी बात समझा दी गई है।
- सुषमा कर्णवाल, सीएमएस