{"_id":"6a6500b5ce8aaa7ca60b90d2","slug":"hospital-managements-negligence-exposed-fir-ordered-sitapur-news-c-102-1-slko1037-160827-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर, एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर, एफआईआर के आदेश
Sun, 26 Jul 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां के कोटरा निवासी छोटेलाल (35) की सीता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई थी। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच रिपोर्ट में अस्पताल की लापरवाही उजागर होने पर डीएम ने संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
छोटेलाल को बुखार व पेट संबंधी दिक्कत होने पर परिजनों ने शंकरगंज स्थित सीता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को छोटेलाल की मौत हो गई। पत्नी सुनीता ने आरोप लगाया कि सीता हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लापरवाही की। पति की हालत अगर गंभीर थी तो उन्हें रेफर कर देना चाहिए था, लेकिन पैसे के लालच में ऐसा नहीं किया। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया था। मामले का संज्ञान लेकर डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। इसमें एसडीएम न्यायिक बिसवां सर्वेश कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार देशमणि और सीएचसी बिसवां के अधीक्षक डॉ. अमित कपूर शामिल थे। कमेटी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट डीएम को दी। इसके बाद डीएम ने एफआईआर के आदेश दिए हैं।