{"_id":"69371476f8067fe08809be24","slug":"hospital-found-running-under-the-cover-of-medical-store-fir-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1053-145784-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चलता मिला अस्पताल, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चलता मिला अस्पताल, एफआईआर दर्ज
Mon, 08 Dec 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर किया गया सील।
सीतापुर। महोली क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे क्लीनिक के खिलाफ सोमवार को तहसील प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे क्लीनिक को सील करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। एक मकान में चले रहे अवैध क्लीनिक को सील कर दिया।
नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह और महोली सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपांशु शुक्ला ने पुलिस बल के साथ सोमवार को कस्बे के भार्गव मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां के मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। यहां मरीज भी मिले।
पूछताछ में मरीजों ने बताया कि वह इलाज कराने आए हैं। इसके बाद टीम ने उरदौली स्थित नहर पुल के पास स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा। यहां सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद टीम रिछाही पहुंचीं, जहां एक मकान में भर्ती करने के लिए दो बेड, दवाएं व अन्य सामग्री पाई गईं। इस पर टीम ने इसे सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
दिन के हिसाब से नहीं बिछी मिली चादरें, 15 दिनों का वेतन रोका
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने सोमवार को सीएचसी कसमंडा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। टीकाकरण कक्ष, पीएमसी वार्ड, मातृ सुरक्षा केंद्र, लेबर रूम, औषधि कक्ष को देखा। उन्होंने स्टाफ नर्स से प्रसव के समय उपयोग होने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी को दिन के हिसाब से बेडशीट का कलर नहीं मिला। उन्होंने ब्लाॅक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) कोहिनूर व ब्लाॅक अकांउट मैनेजर (बैम) मोहम्मद फारूख का 15-15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कलर कोडिंग के अनुसार ही बेडशीट बिछाई जाए। डीएम मातृ सुरक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर भी देखा। साथ ही रेफर रजिस्टर, एचआरपी रजिस्टर व लेबर रूम रजिस्टर में कमी मिलने पर स्टाफ नर्स आराध्या व प्रतिभा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं से फोन पर बात करते हुए उनको दिए गए उपचार व समस्याओं को बारे में जानकारी ली। औषधि कक्ष में पहुंचकर एक्सपायरी रजिस्टर को देखा। फार्मासिस्ट को औषधि कक्ष में बेहतर साफ-सफाई बनाएं रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं व समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।